रायपुर में आप की बाइक रैली.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने बाइक रैली निकालकर दिखाई अपनी ताकत
रायपुर पश्चिम से प्रत्याशी नंदन सिंह के समर्थकों ने निकाली बाइक रैली - आप
बाइक रैली में शामिल हुए आप प्रत्याशी नंदन सिंह - आप
बाइक रैली में शामिल हुए विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ों युवा - आप
रायपुर, 1 नवंबर 2023-छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली राजधानी रायपुर में NIT से कंचनगंगा, बंजारी नगर, गोल चौक तक विशाल वाहन रैली निकाली और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

बाइक रैली में रायपुर पश्चिम से प्रत्याशी नंदन सिंह भी शामिल हुए। आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वाहनों के साथ एकजुट हुए और रैली रवाना हुई। कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने लोगों को आम आदमी पार्टी की गारंटी के नारे लगाए और लोगों से समर्थन की अपील की।
आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस से परेशान हो चुके लोगों का अब आम आदमी पार्टी पर भरोसा बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को लोगों को भरपूर समर्थन मिलेगा और चुनाव में आप की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोनों ही पार्टियों ने कुछ भी नहीं किया लेकिन अब जनता विकास चाहती है। दिल्ली और पंजाब के विकास काम जनता के सामने हैं और अब लोगों को लग रहा है कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए एक मौका केजरीवाल को देना जरूरी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments