अघोषित बिजली कटौती के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान...
आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बिजली कटौती को लेकर सरकार पर बोला हमला...
मनमानी बिजली कटौती से राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेशवासी बेहाल- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप...
छत्तीसगढ़ी किसान मनमानी विद्युत कटौती और उच्च विद्युत दरों से त्रस्त- कोमल हुपेंडी...
कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही सरकारें अघोषित विद्युत कटौती पर अंकुश लगाने में नाकाम- प्रदेश अध्यक्ष, आप...
निजी कंपनियों के भरोसे छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग- आप, प्रदेश अध्यक्ष...
विद्युत कटौती पर लगाम नहीं लगने पर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन- कोमल हुपेंडी...

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रदेश में मनमानी बिजली कटौती को लेकर सोमवार को सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर समेत पूरा प्रदेश अघोषित बिजली कटौती की विकराल समस्या से त्रस्त है। बिजली बिल हाफ का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने 5 साल में 4 बार बिजली बिल वृद्धि कर प्रदेश की भोली-भाली जनता को लूटने का काम किया है। बिजली बिल के नाम पर प्रदेश में अवैध रूप से मनमानी वसूली की जा रही है।
"आप" प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत समस्या पर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने धन उगाही के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। इस वजह से प्रदेश की विद्युत वितरण प्रणाली देश में सबसे लचर हाल में है। बीजेपी और कांग्रेस की तुगलकी सरकारों के निरंकुश रवैये के कारण प्रदेश की लगभग सभी जिलों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई हैं, जिसका शिकायत के बाद भी समाधान नही हो रहा है। बिजली विभाग निजी व्यक्तियो के भरोसे हैं। आलम यह है कि छत्तीसगढ़ का हर घर बिजली कटौती की समस्या से परेशान है।
कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के टॉप-5 बिजली कटौती वाले राज्यों में शामिल है। आज से (सोमवार 31 जुलाई) छत्तीसगढ़ के बिजली ठेकेदार काम बंद कर हड़ताल पर जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में विद्युत ही नहीं वरन् समस्त विभाग दयनीय स्थिति में हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से प्रदेश के गरीब किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। भूपेश सरकार किसान विरोधी है। जल्द ही इस पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments