google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर AAP का बड़ा बयान...

Aug 5, 2023
2 min read





































  • अपराधिक घटनाओं से प्रदेश में भय का माहौल, लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

  • प्रदेश में लूट, ठगी, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं आम- कोमल हुपेंडी

  • अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में भूपेश सरकार नाकाम- कोमल हुपेंडी

  • छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

  • मंत्री-विधायक चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त शरारती तत्वों को मिली खुली छूट- कोमल हुपेंडी


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

छत्तीसगढ़ में अपराधिक घटनाओं में हुए बेतहाशा वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शुक्रवार को भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पिछले दो तीन महीने से अपराधिक घटनाएं जिसमें विशेष कर हत्या, संघातिक अपराध, चोरी, डकैती और लूट निरंतर जारी है। जिससे पूरे प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। प्रदेश की वर्तमान सरकार अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल है।


"AAP" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। जैसे- जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार में चार लोगों की हत्या, बेमेतरा जिले के सांझा गांव में हुई दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की हत्या, दानीटोला में पत्नी की नृशंस हत्या, लालबगीचा में दादी व बहन पर संघातिक हमला साथ ही प्रदेश में आए दिन हो रही विभिन्न चोरी की घटनाएं प्रमुख हैं।


कोमल हुपेंडी ने आगे भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। संबंधित मामले में सरकार को सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों पर कठोरता पूर्ण व अविलंब कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इससे इन असामाजिक तथा अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाओं के लिए गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में धड़ल्ले से बिक रही अनेकों प्रकार के अवैध मादक पदार्थ जिम्मेदार हैं। इस पर भी अंकुश लगाना बहुत ही जरूरी है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html