google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता जा रहा AAP का जनाधार....

Aug 7, 2023
1 min read





















































































  • पूर्व किसान नेता तेजराम विद्रोही 200 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल- AAP

  • राजिम में प्रदेश प्रभारी हरदीप सिंह मुंडीया ने दिलाई पार्टी की सदस्यता- AAP

  • पार्टी की कार्यशैली और विचारधारा से हूं प्रभावित- किसान नेता तेजराम विद्रोही

  • AAP का परिवारभाव लोगों को कर रहा आकर्षित- हरदीप मुंडीया, प्रदेश प्रभारी, आप

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर, 06 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार (06 अगस्त 2023) को राजिम में किसान नेता तेजराम विद्रोही 200 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ 'आप' प्रभारी हरदीप सिंह मुंडीया ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रभारी हरदीप सिंह मुंडीया ने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवारभाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी 'आप' में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा।


'आप' में शामिल हुए किसान नेता तेजराम विद्रोही ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व की कार्य शैली और पार्टी की विचारधारा ने मुझे प्रभावित किया है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब स्थित सरकार में हो रहे विकास कार्यों और गरीब कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियान से मेरे मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html