चन्द्रपुर से टिकट दिलाने के नाम पर कार्यकर्ता से आप अध्यक्ष ने ऐंठे 9 लाख!...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नवगठित सक्ती जिले के चंद्रपुर सीट के लिए आम आदमी पार्टी की टिकट बिक रही है। यह हम नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता का दावा है। राधेश्याम राठौर नामक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने जांजगीर-चाम्पा के आप अध्यक्ष बिंदेश्वर राठौर और उन्हें चंद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट देने के एवज में 9 लाख रुपए लेने का न केवल खुला आरोप लगाया, बल्कि लेनदेन के कथित ऑडियो रिकॉर्ड के वायरल होने के बाद सियासी खलबली भी मच गई है।
जिले का दर्जा पाने वाले सक्ती के चंद्रपुर में विधानसभा चुनाव के पहले वायरल हुआ एक ऑडियो रिकॉर्ड इनदिनों सुर्खियों में है। दावा है कि वायरल ऑडियो रिकॉर्ड ने जांजगीर-चाम्पा के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर राठौर ने चंद्रपुर सीट के लिए टिकट दिलाने के नाम पर वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम राठौर से कथित तौर पर 9 लाख 10 हजार रुपए लिए, मगर वापस नहीं कर रहे। मीडिया के सामने आकर राधेश्याम राठौर ने आरोप लगाया है कि आप के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर राठौर ने चंद्रपुर सीट से अपनी पार्टी का टिकट फाइनल करने के दावा करते हुए उससे 9.10 लाख रुपए का सौदा किया, लेकिन अब धोखेबाजी पर उतर आया।
बुजुर्ग राधेश्याम का यह भी आरोप है कि उसके बेटे नहीं चाहते कि वो चुनाव लड़े, इसलिए राजनीति के चक्कर में दिए 9 लाख को वह वापस मांग रहा है परन्तु बिंदेश्वर उसे लौटा नहीं रहा, बल्कि गद्दारी पर आमादा होत्व हुए उसे बदनाम कर रहा है। उसने अधिकारियों से भी शिकायत की। आरोप है कि बिंदेश्वर ने राधेश्याम और नरहरि को रात में गार्डन बुलाया और बंधक बनाया। दूसरे रोज 40 हजार रुपये राधेश्याम को लौटाया और शेष 9 लाख 10 हजार रुपए देने के बजाए अपने गुर्गों से परेशान करा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments