google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ AAP ने किया सद्बुद्धि यज्ञ... पढ़ें ख़बर....

Aug 1, 2023
2 min read

























  • स्थानीय मुद्दों पर 'आप' का अनोखा प्रदर्शन

  • सद्बुद्धि यज्ञ में बड़ी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग - AAP

  • गरीबों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर विकास उपाध्याय ने दिया धोखा- नंदन सिंह, AAP

  • विकास उपाध्याय के वादाखिलाफी से नाराज है क्षेत्र की जनता- नंदन कुमार सिंह, AAP

  • रायपुर पश्चिम विधानसभा से आज हो रही अभियान की शुरुआत, हर विधायक को घेरेंगे- विजय गुरबक्क्षानी, लोकसभा अध्यक्ष

  • कलेक्टर प्रतिनिधी ने एक महीने में पट्टा प्रक्रिया पूर्ण कराने का दिया आश्वासन- विजय झा, AAP

  • आश्वासन के अनुरुप मांगे पूरी न होने पर पार्टी करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन- नंदन कुमार सिंह, AAP

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- रायपुर - छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर 90 विधायकों के आवासों का घेराव कर रही है। इस अभियान की शुरुआत आज यानि 01 अगस्त 2023 से राजधानी रायपुर के रायपुरा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ हुई। रायपुर "आप" के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्टी ने विधायक की सदबुद्धि हेतु यज्ञ-हवन कर अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश दर्ज कराया।


आम आदमी पार्टी ने प्रमुख रूप से 2018 विधानसभा चुनाव में विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किए गए पट्टा वितरण प्रणाली संबंधी वादे को लेकर उनके आवास पर जमकर बवाल काटा। तत्पश्चात कलेक्टर प्रतिनिधी तहसीलदार प्रमोद गुप्ता ने एक महीने में पट्टा वितरण प्रक्रिया पूर्ण कराने का लिखित आश्वासन दिया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए "आप' जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने कहा कि आश्वासन के अनुरुप हमारी मांगे एक महीने में पूरी न होने पर पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगी।

"आप" जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। राजधानी में जलभराव की समस्या का नतीजा यह हुआ कि 300 घरों के लोगों को NDRF की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात भारी बारिश हुई। लगातार तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों और सड़कों में जलभराव की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


रायपुर "आप" जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही इस मसले पर ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज जनता भुगत रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।

गौरतलब है कि प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्क्षानी, पीएस पन्नू, रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा, वीरेंद्र पवार, राशिद अली, एमएम हैदरी, रघुनाथ यादव, विजय लक्ष्मी तिवारी, अनुषा जोसेफ, सहित सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ीवासी मौजूद रहे। वहीं, सद्बुद्धी यज्ञ दीपक मिश्रा ने संपन्न कराया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html