google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AAP विधायक का दिल्ली एलजी को चैलेंज.....

Aug 17, 2023
2 min read
































































देश की राजधानी दिल्ली की विधानसभा विशेष सत्र के दौरान बुधवार को सदन में आप विधायक मोहिन्दर गोयल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को बड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि एलजी साहब में हिम्मत है तो मेरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने अपनी वहां से चुनाव लड़ने का उन्हें प्रस्ताव भी दिया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभय वर्मा द्वारा विधानसभा चुनाव नए सिरे से कराने के सुझाव का जवाब देते हुए कहा कि आप किसी भी सीट से चुनाव करा लें। मैं खुद इस्तीफा देने को तैयार हूं। अगर एलजी चुनाव लड़ना चाहें तो मेरी सीट से आ जाएं। वे देश की सबसे बड़ी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ लें। उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। वहीं, आप विधायक दुर्गेश पाठक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सीवर लीकेज और पेयजल सहित 56 कार्यों का जिक्र किया, जिस पर काम रुके पड़े हैं। हर काम 5 लाख से 15 लाख रुपये के हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहे हैं।


ये सभी विकास के काम किसी न किसी स्टेज में रुके हुए हैं। बीजेपी विधायक अयय माहवर से पूछ लीजिए, उन्होंने खुद मुझे फोन कर बताया कि कुछ कर लीजिए आप अपने क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करा लीजिए। दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र जारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है और एक भी अधिकारी नहीं है। यह शर्म की बात है। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि जब भी विधानसभा सत्र हो मुख्य सचिव और सभी अधिकारी भी यहां मौजूद रहें। इससे पहले आप विधायक ऋतुराज गोविंद ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने काम में बाधा डालने की रणनीति पर पुनर्विचार नहीं किया तो अभी वह 25 साल से सत्ता से दूर है। यही हाल रहा तो केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को राजधानी की जनता ऐसी सजा देगी कि कभी दिल्ली में सत्ता में नहीं आ पाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html