google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी 'आप'....

Sep 24, 2023
2 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • विशेष रणनीति के तहत प्रदेशवासियों तक गारंटी कार्ड पहुंचा रहे 'आप' कार्यकर्ता

  • डोर टू डोर मिशन द्वारा प्रदेशवासियों को जोड़ रहे 'आप' के 25 हजार वालंटियर्स- 'आप'

  • अब तक प्रदेश के कुल 52 हजार से अधिक घरों तक पहुंची गारंटी कार्ड- 'आप'

  • 31 हजार से अधिक लोगों ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - 'आप'

  • ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर प्रदेशवासियों तक पहुंचा रहे गारंटी कार्ड- 'आप'

रायपुर, 23 सितंबर 2023 आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। समस्त प्रदेशवासियों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अनुसार 'आप' वालंटियर्स पूरे छत्तीसगढ़ में डोर टू डोर जाकर प्रदेशवासियों को पार्टी के मिशन से जोड़ रहे हैं।


आम आदमी पार्टी के मुताबिक प्रदेश में अब तक 1,669 डोर टू डोर कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसमें अब तक कुल 52,738 घरों तक पहुंचकर 'आप' कार्यकर्ताओं ने कुल 31,066 लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इन लोगों तक केजरीवाल की गारंटी की महत्ता को पहुंचाई।


'आप' द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर तक प्रदेशभर में कुल 11 डोर टू डोर कार्यक्रम संचालित हुए। इसके अंतर्गत कुल 241 घरों तक पहुंची आप की टीम। गौरतलब है कि 20 हजार गांवों के समस्त घरों तक पहुंचने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर गारंटी कार्ड संप्रेषण कर लोगों को जानकारी दी जा रही है।


आम आदमी पार्टी की दिल्ली स्थित केंद्रीय टीम और पंजाब की 11 टीमें प्रतिदिन गारंटी कार्ड संप्रेषण हेतु पार्टी द्वारा चलाई जा रही डोर टू डोर कैंपेन की समीक्षा कर रही है। मौके पर जानकारी देते हुए मॉनिटरिंग टीम ने बताया कि ट्रेंनिंग प्राप्त 'आप' वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन माध्यम द्वारा प्रदेशवासियों तक केजरीवाल की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html