google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंची 'आप' प्रतिनिधिमंडल.....

Oct 19, 2023
2 min read









































































पत्रकार अम्रितेश्वर सिंह की कलम से:-

  • प्रतिनिधिमंडल में चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष गोपाल साहू, सचिव मुन्ना बिसेन और प्रवक्ता विजया झा शामिल

  • चुनाव आयोग से 'आप' प्रतिनिधिमंडल ने की चुनाव तिथि में बदलाव की मांग

  • मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहा चुनाव आयोग- गोपाल साहू, अध्यक्ष, प्रचार समिति

  • दूसरी तरफ छठ पर्व के दिन चुनाव कराने का जोखिम समझ से परे- गोपाल साहू

  • छठ पूजा और चुनाव एक साथ होने से मत प्रतिशत पर पड़ेगा असर- मुन्ना बिसेन, सचिव, प्रचार समिति

  • राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ में भी त्योहार के मद्देनजर बदले मतदान तिथि- मुन्ना बिसेन

  • छत्तीसगढ़ में 25 नवंबर को स्थानांतरित हो द्वित्तीय चरण का चुनाव- विजय कुमार झा

रायपुर, 18 अक्टूबर 2023-आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की निर्धारित तारीख में लगातार बदलाव की मांग करती रही है। इसी क्रम में आज निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंच 'आप' प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर को तीज-त्योहारों के मद्देनजर 17 नवंबर को प्रस्तावित द्वितीय चरण मतदान तिथि को बदलकर 25 नवंबर को संपन्न कराने की गुजारिश की। 'आप' प्रतिनिधिमंडल में चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू और प्रचार समिति सचिव मुन्ना बिसेन भी शामिल रहे।


आम आदमी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुपस्थिति में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने हमें आश्वस्त कराया कि आपकी मांग को भारत निर्वाचन आयोग तक समय रहते संप्रेषित कर दी जाएगी। चुनाव आयोग से 17 नवंबर के निकट छठ पूजा पड़ने की वजह से दूसरे चरण के मतदान तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। संबंध में प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से लाखों मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

'आप' प्रचार अभियान समिति के सचिव मुन्ना बिसेन ने कहा कि द्वित्तीय चरण मतदान के लिए 17 नवंबर की तिथि की घोषणा हुई है। वहीं, 17 नवंबर से ही छठ पूजा की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में रहने वाले बिहार-झारखंड निवासी मतदान में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने पर विचार करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

वहीं, प्रवक्ता विजय झा ने कहा कि दीपावली पर्व के 6 वें दिन से महापर्व छठ का शुभारंभ हो जाता है। यानि ठीक मतदान के दिन यानी 17 नवंबर से इस वर्ष छठ पूजा शुरु होगी। अगर मतदान की तारीख में परिवर्तन नहीं होता है, तो बड़ी तादाद में लोग मतदान से वंचित हो जायेंगे, इसलिए चुनाव आयोग से आग्रह किया गया है कि जिस प्रकार से राजस्थान में, त्योहारों को देखते हुए चुनाव तारीख में परिवर्तिन किया गया है, उसी तरह पर छत्तीगढ़ में भी दूसरे चरण के मतदान की तारीख में बदलाव किया जाये। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान अध्यक्ष सह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रचार अभियान सचिव मुन्ना बिसेन, प्रवक्ता विजय झा और प्रदेश कार्यालय प्रभारी एमएम हैदरी भी शामिल रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html