google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AAP ने की छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान......

Aug 7, 2023
2 min read





































































  • AAP ने की 21 सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन


  • पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी बने AAP चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष


  • युवा नेता अन्यतम शुक्ला बने प्रदेश चुनाव घोषणापत्र समिति के सचिव


  • 21 सदस्यीय टीम में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह और गोपाल साहू को भी मिली जगह


  • पार्टी ने 13 प्रवक्ताओं की भी लिस्ट की जारी....

रायपुर, 06 अगस्त 2023/ पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए AAP ने रविवार (06 अगस्त 2023) को प्रदेश चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया। जिसकी जानकारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडीया और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। हरदीप सिंह मुंडीया ने बताया कि AAP ने चुनाव घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता आनंद प्रकाश मिरी को सौंपी है।


हरदीप सिंह मुंडीया ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि घोषणापत्र समिति में अन्यतम शुक्ल प्रदेश सचिव की भूमिका में हैं। वहीं, 21 सदस्यों वाली समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह और वदूद आलम सहित आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओं को जगह दी गई है। साथ ही मौके पर पार्टी ने 13 प्रवक्ताओं की लिस्ट भी जारी की है।


वहीं, 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य की प्रवक्ता सूची जारी करते हुए बताया कि गोपाल साहू, आनंद प्रकाश मिरी, आकांशा सिंह, भानुप्रकाश चंद्रा, मेहरबान सिंह, विशाल केलकर, एड. प्रियंका शुक्ला, उत्तम जयसवाल, विजय कुमार झा, तरूणा सबे बेदरकर, तेजेंदर तोडेकर, अन्यतम शुक्ल और सीए गुलाब केडीया प्रदेश के प्रवक्ता बनाए गए हैं।


आम आदमी पार्टी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति पदाधिकारियों की सूची:-


1. आनंद प्रकाश मिरी, अध्यक्ष

2. अन्यतम शुक्ल, सचिव

3. कोमल हुपेंडी, सदस्य

4. गोपाल साहू, सदस्य

5. आकांक्षा सिंह, सदस्य

6. वदूद आलम, सदस्य

7. भानुप्रकाश चंद्रा, सदस्य

8. सूरज उपाध्याय, सदस्य

9. विशाल केलकर, सदस्य

10. उत्तम जयसवाल, सदस्य

11. प्रियंका शुक्ला, सदस्य

12. धरम दास भार्गव, सदस्य

13. दुर्गा झा, सदस्य

14 शीत चंद्राकर, सदस्य

15. मेहरबान सिंह, सदस्य

16. प्रकाश ठाकुर, सदस्य

17. सलीम काजी, सदस्य

18. डी.पी. यादव, सदस्य

19. डॉ. एसके अग्रवाल, सदस्य

20. अमित हिरवानी, सदस्य

21. तरूणा सबे बेदरकर, सदस्य

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html