google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आप ने 29 और विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया.....

Oct 4, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सऊद के मैदान में आने से कांग्रेस के लिए कठिन हुई उत्तर की डगर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 29 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आप 230 सीटों में से अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में आप ने भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद को उम्मीदवार बनाया है। सऊद वो चेहरा है, जिसने पार्षदी के चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार आरिफ अकील के भाई को हराया था। मुस्लिम बाहुल उत्तर विधानसभा को कांग्रेस का अभेद्य गढ़ माना जाता है।


इसी सीट पर पिछले तीन दशक से आरिफ अकील अजेय योद्धा बने हुए हैं। माना जा रहा है कि आरिफ अकील की बीमारी और पारिवारिक कलह के बीच मोहम्मद सऊद के चुनाव मैदान में आने से इस बार उत्तर विधानसभा में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व महापौर एवं कट्टर हिंदूवादी नेता आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है। इसके साथ पिछले दिनों भाजपा छोड़ कर आप में शामिल हुई पूर्व विधायक ममता मीणा को चाचौड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा द्वारा चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट देने के बाद ममता मीणा ने बगावत कर दी थी। आप ने भोपाल की नरेला विधानसभा सीट पर रईसा मलिक को उम्मीदवार बनाया है।


भोपाल उत्तर विधानसभा पर तीन दशक से अकील काबिज

भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने शुरुआत से अब तक लगभग हर दल और हर विचारधारा को मौका दिया है। लेफ्ट, राइट और सेंटर सबको आजमाया है। 1957, 1967 और 1972 में भाकपा के कम्युनिस्ट नेता शाकिर अली खान जीते। 1977 की लहर में जनता पार्टी के हामिद कुरैशी ने बाजी मारी। 1980 और 1985 में कांग्रेस के रसूल अहमद सिद्दिकी जीते। इसके बाद आरिफ अकील का दौर आया। 1990 में आरिफ अकील निर्दलीय लड़े और विधायक बने। 1993 में आरिफ अकील जनता दल की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन भाजपा के रमेश शर्मा से हार गए। लेकिन अगले ही चुनाव 1998 में आरिफ अकील ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा से यह सीट छीन ली। इसके बाद से इसी सीट पर आरिफ अकील अजेय योद्धा बने हुए हैं।

29 सीटों पर कौन-कहां से उम्मीदवार

पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से अभिनेत्री चाहत पांडे, बड़े मलहेरा से चंदा किन्नर, बिजावर से अमित भटनागर, छतरपुर से भागीरथ पटेल (जिला पंचायत सदस्य) को छतरपुर, सिवनी मालवा से सुनील गौर, इंदौर-चार से पीयूष जोशी, भांडेर से रमानी देवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाह, मेहगांव से सतेंद्र भदौरिया, महू (इंदौर) से सुनील चौधरी, गंधवानी से भेरूसिंह अनारे, शिवपुरी से अनूप दयाल, इंदौर-1 अनुराग यादव, बरगी से आनंद सिंह, पनागर से पंकज पाठक, पाटन से विजय मोहन पल्हा, सेंधवा से नन सिंह नवड़े, देवतलाब से दिलीप सिंह गुड्डू, मनगंवा से वरुण अंबेडकर, मऊंगज से उमेश त्रिपाठी, रैगांव से वरुण गुर्जर,मानपुर से उषा कौल, देवसर से रतिभान साकेत, सीधी से आनंद मंगल सिंह, नागदा-खाचरौद से सुबोध स्वामी और रीवा से दीपक सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html