google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में की अहम बैठक

Jul 28, 2024
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, सह प्रभारी और हरदीप मुंडिया और सह प्रभारी गुरिंदर सिंह बैठक में हुए शामिल

  • प्रदेश में संगठन विस्तार, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा हुई: संजीव झा

  • जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है मोदी सरकार: संजीव झा

  • छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है: गोपाल साहू

  • छत्तीसगढ़ की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है: गोपाल साहू

नई दिल्ली/छत्तीसगढ़, 27 जुलाई 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार, छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव और भाजपा के खिलाफ दिल्ली में होने वाले इंडिया गढ़बंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, पंजाब से विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी हरदीप मुंडिया और पंजाब से विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी गुरिंदर सिंह गैरी बिरिंग समेत प्रदेश के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि आज हमने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक के साथ हमने प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। इसके अलावा हमने नगर निगम चुनाव, नगर पालिका चुनाव और नगर पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की। छत्तीसगढ़ में हमारा संगठन काफी मजबूत है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस महत्वपूर्ण बैठक में हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार के खिलाफ 30 जुलाई को जंतर मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की। विशेष अदालत और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी मोदी सरकार ने अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर बंद कर रखा है। जेल के अंदर उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। उनका शुगर लेवल लगातार 50 से कम जा रहा है जोकि उनकी जान के लिए खतरा है। जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की जान के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है।

वहीं, बैठक में शामिल छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि प्रदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे शानदार कार्यों की छत्तीसगढ़ में काफी चर्चा है। आगामी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी। हम अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति पर जनता से वोट मांगेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। छत्तीसगढ़ की जनता अच्छे तरीके से जानती है कि भाजपा सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल को जबरदस्ती जेल के अंदर बंद कर रखा है। जमानत मिलने के बाद भी उनको जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। भाजपा उनको दिल्ली में नहीं हरा सकती इसीलिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html