आम आदमी पार्टी की गारंटी सभा जारी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
भटगांव और प्रतापपुर में आम आदमी पार्टी ने की गारंटी सभा
भटगांव में 'आप' प्रत्याशी सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गारंटी सभा और बदलाव यात्रा संपन्न
प्रतापपुर में 'आप' प्रत्याशी राजा राम श्याम ने गारंटी सभा का किया आयोजन
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
दोनों विधानसभा क्षेत्र के गारंटी सभा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं स्थानीय लोग- सुरेंद्र गुप्ता, प्रत्याशी, भटगांव
विधानसभा की सम्मानित जनता का सहयोग के लिए आभार- राजा राम श्याम, प्रत्याशी, प्रतापपुर
विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही सरकार- सुरेंद्र गुप्ता, प्रत्याशी, भटगांव
पंजाब के लोगों को मिल रहा 'आप' की गारंटी का लाभ- लालजीत सिंह भुल्लर, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, पंजाब
किसानों को सिंचाई के लिए 'आप' ने दिया अतिरिक्त बिजली- लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब के सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य में आया सुधार- लालजीत सिंह भुल्लर
मोहल्ला क्लिनिक से पंजाब के लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ- भुल्लर
छत्तीसगढ़ की जनता में 'आप' की गारंटी को लेकर उत्साह- भुल्लर
रायुपर, 08 अक्टूबर 2023/पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। भटगांव विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र गुप्ता ने गारंटी सभा और बदलाव यात्रा निकाली वहीं, प्रतापपुर के प्रत्याशी राजा राम श्याम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में गारंटी सभा का नेतृत्व किया। पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दोनों विधानसभा के कार्यक्रमों में शिरकत कर स्थानीय लोगों को पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराया।
इस दौरान दोनों विधानसभा के स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए 'आप' नेता लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की जमकर आलोचना की। बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजीत सिंह भुल्लर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। 07 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को उन्होंने कवर्धा में आयोजित गारंटी सभा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसी क्रम में आज रविवार (08 अक्टूबर 2023) को भटगांव और प्रतापपुर में प्रस्तावित गारंटी सभा कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत किया।

भटगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा, गारंटी सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भटगांव विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता का बहुत आभार। साथ ही उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटी पर हुए कामों को बताते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए पार्टी अतिरिक्त बिजली दे रही है।
लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रतापपुर विधानसभा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के खस्ताहाल सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण कर 'आप' सरकार ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार कर उनका अपोलो और फोर्टिश मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल जैसा कायाकल्प कर दिया है। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक खोलकर पंजाब वासियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments