आम आदमी पार्टी की गारंटी सभा जारी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
कवर्धा में आम आदमी पार्टी ने की गारंटी सभा
'आप' प्रत्याशी राजा खड्गराज के नेतृत्व में गारंटी सभा संपन्न
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
'आप' वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह भी गारंटी सभा में रहीं मौजूद
सैकड़ों की संख्या में कवर्धा की स्थानीय जनता ने कार्यक्रम में की भागीदारी
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं स्थानीय लोग- राजा खड्गराज, प्रत्याशी, आप
विधानसभा की सम्मानित जनता का सहयोग के लिए आभार- राजा खड्गराज
विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही सरकार- राजा खड्गराज
पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही 'आप'- लालजीत सिंह भुल्लर, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, पंजाब
किसानों को सिंचाई के लिए 'आप' ने दिया अतिरिक्त बिजली- लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब की सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य में आया अप्रत्याशित सुधार- लालजीत सिंह भुल्लर
मोहल्ला क्लिनिक से पंजाबवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ- लालजीत सिंह भुल्लर
कल भटगांव और प्रतापपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में वो शिरकत करेंगे लालजीत सिंह भुल्लर
छत्तीसगढ़ की जनता में 'आप' की गारंटी को लेकर उत्साह- रानी आकांक्षा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आप
रायुपर, 07 अक्टूबर 2023/कवर्धा में आम आदमी पार्टी द्वारा गारंटी सभा का आयोजन किया गया। 'आप' कवर्धा प्रत्याशी सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह शामिल हुईं। साथ ही सैकड़ों की संख्या में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में जमकर भागीदारी की।
इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए 'आप' नेता राजा खड्गराज ने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की जमकर आलोचना की। बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजीत सिंह भुल्लर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज कवर्धा में आयोजित गारंटी सभा में शामिल हुए।
वहीं, रविवार (08 अक्टूबर 2023) को भटगांव और प्रतापपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में वो शिरकत करेंगे।
कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा, गारंटी सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता का बहुत आभार। साथ ही उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटी पर हुए कामों को बताते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए पार्टी अतिरिक्त बिजली दे रही है।
लालजीत सिंह भुल्लर ने आगे पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए सुधार पर कहा कि पंजाब के खस्ताहाल सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण कर 'आप' सरकार ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार कर उनका अपोलो और फोर्टिश मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल जैसा कायाकल्प कर दिया है। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक खोलकर पंजाबवासियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं, कवर्धा में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह, पीएस पन्नू, सुखनंदन धुर्वे, हिमांशु मोहाबे, नरेंद्र धुर्वे, शरवन धुर्वे, विश्वनाथ धुर्वे, सत्य प्रकाश सत्यवंशी, अनिल टेकाम समेत जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments