google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आम आदमी पार्टी की गारंटी सभा जारी....

Oct 7, 2023
2 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 'आप' ने की गारंटी सभा

  • 'आप' प्रत्याशी नंदन सिंह के नेतृत्व में गारंटी सभा संपन्न

  • पंजाब सरकार में विधायक अमनदीप कौर कार्यक्रम में हुईं शामिल

  • प्रदेश सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया भी कार्यक्रम में रहे उपस्थित

  • कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं स्थानीय लोग- अमनदीप कौर, विधायक, पंजाब

  • विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही सरकार- नंदन सिंह, प्रत्याशी रायपुर पश्चिम

  • विधानसभा की सम्मानित जनता का सहयोग के लिए आभार- नंदन सिंह, प्रत्याशी रायपुर पश्चिम

  • पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही 'आप'- अमनदीप कौर

  • किसानों को सिंचाई के लिए 'आप' ने दिया अतिरिक्त बिजली- अमनदीप कौर

  • सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में आया अप्रत्याशित सुधार- अमनदीप कौर

  • मोहल्ला क्लिनिक से पंजाबवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ- हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी

  • प्रदेश की जनता में 'आप' की गारंटी को लेकर उत्साह- हरदीप मुंडिया

रायुपर, 06 अक्टूबर 2023/रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित खमतराई सब्जी बाजार में आम आदमी पार्टी द्वारा गारंटी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब सरकार में विधायक अमनदीप कौर और सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए 'आप' नेत्री अमनदीप कौर ने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की आलोचना की।


आम आदमी पार्टी नेत्री अमनदीप कौर ने गारंटी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा की सम्मानित जनता का कार्यक्रम में सहयोग के लिए बहुत आभार। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटी पर हुए कामों को बताते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए 'आप' अतिरिक्त बिजली दे रही है।

अमनदीप कौर ने आगे पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए सुधार पर कहा कि पंजाब के खस्ताहाल सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण कर 'आप' सरकार ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार कर उनका अपोलो और फोर्टिश अस्पताल जैसा कायाकल्प कर दिया है। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक खोलकर पंजाबवासियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है।


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।


वहीं, रायपुर जिला अध्यक्ष सह रायपुर पश्चिम विधानसभा के 'आप' उम्मीदवार नन्दन सिंह के नेतृत्व में हुए गारंटी सभा कार्यक्रम में लोकसभा सचिव पन्नू परविंदर, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्षणी, ट्रांसपोर्ट विंग अध्यक्ष राज शर्मा, यूथ सह सचिव प्रद्युमन, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी समेत जिले के अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html