आम आदमी पार्टी रायपुर पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी नंदन सिंह का क्षेत्र वासियों ने किया जगह-जगह स्वागत.

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
आम आदमी पार्टी पर लोगो का भरोसा दिख रहा है:-नंदन सिंह
रायपुर - रायपुर पश्चिम विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नंदन सिंह के द्वारा लगातार सघन जन सम्पर्क कर आज खमतराई टाटीबंध,चंदनडीह,सरोना हीरापुर,सुंदर नगर में जनसंपर्क, रैली,आम सभा, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नंदन सिंह का क्षेत्र वासियों ने जगह-जगह पर भव्यता के साथ फूल माला और आरती के साथ स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी रायपुर पश्चिम प्रत्याशी नंदन सिंह ने कहा क्षेत्र वासियों के द्वारा जिस प्रकार से जगह-जगह में मुझ पर और आम आदमी पार्टी पर भरोसा करते हुए भव्यता के साथ स्वागत कर रहे हैं निश्चित ही हम एक नए रायपुर पश्चिम की कल्पना कर सकते हैं और आशीर्वाद स्वरुप क्षेत्रवासी मुझे अपना बहुमूल्य मत देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे और जिस प्रकार से हमारी सरकार के द्वारा गारंटी देकर जो वादा पूरा करते हुए दिल्ली और पंजाब में काम किया है निश्चित ही जनता आज सब जान चुकी है और आम आदमी पार्टी पर जनता का विश्वास है इस बार आम आदमी पार्टी को सेवा करने का अवसर देगी। इस अवसर में मुख्य रूप पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments