google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गौवंश नीलामी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

Aug 31, 2023
2 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़


0 रायपुर नगर निगम द्वारा की जा रही गौवंश की नीलामी पर 'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस.


0 शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर 'आप' प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने उठाया सवाल.


0 गौमाता के नाम पर अपनी ब्रांडिंग करने वाले चंद रुपयों के लिए गौवंश को बेचने पर उतर आए हैं- सुरज उपाध्याय, प्रवक्ता, आप....


0 गौ माता की नीलामी बर्दाश्त नहीं जाएगी - सुरज उपाध्याय, आप.....


0 गोठान के नाम पर सैकड़ों करोड़ खर्च करने बाद गायों की नीलामी निंदनीय- नंदन सिंह, आप....


0 नीलामी नहीं रोकी गई तो सड़कों पर उतरेगी 'आप' - विजय झा, प्रवक्ता, आप....


रायपुर, 31 अगस्त 2023

रायपुर नगर निगम द्वारा की जा रही गौवंश नीलामी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने आज 31 अगस्त 2023 (गुरुवार) को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें 'आप' छत्तीसगढ़ मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में गोठान के नाम पर सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद अब गायों की नीलामी होना बहुत ही निंदनीय कृत्य है।


'आप' प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने भूपेश सरकार को गौवंश की नीलामी (Cattle auction) करने वाली निर्दयी सरकार करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने पैसों के चक्कर में इंसानों के साथ-साथ मूक पशुओं तक के साथ धोखा किया है। गौमाता के नाम पर अपनी ब्रांडिंग करने वालों ने गौवंश संरक्षण संवर्धन के बहाने करोडों का गोठान घोटाला किया। चारा घोटाला किया और अब गौवंश को बाकायदा टेंडर जारी कर बेचने का न्यौता दे डाला है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कभी ऐसी अधर्मी, गौद्रोही सरकार की कल्पना नहीं की थी।

आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए सुरज कुमार उपाध्याय ने कहा कि 24 अगस्त को रायपुर नगर निगम के जोन 9 के कमिश्नर ने गौवंश की नीलामी के लिए खुली बोली आमंत्रित की है। इसमें नियम शर्त में भी गजब का खेल किया गया है। यह रायपुर नगर निगम आयुक्त के विवेक पर छोड़ दिया गया है कि निर्धारित कीमत से कम की निविदा भी स्वीकार की जा सकती है। निविदा में न्यूनतम मूल्य का भी उल्लेख नहीं किया गया है। गौवंश को कत्ल के लिए नीलाम करने के इस खेल में आयुक्त, महापौर और न जाने कौन-कौन शामिल हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html