google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Jul 29, 2023
2 min read


























  • जूनियर डॉक्टरों की मांगे पूरी करे सरकार, अन्यथा हड़ताल से चरमरा जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं: उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव AAP

  • 6 सालों में एक बार भी जूनियर डॉक्टरों के वेतन में नहीं हुई वृद्धि: विजय झा, AAP

  • पांच दिनों से जूनियर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर अस्पतालों में मरीजों का कर रहे इलाज: विजय झा, AAP

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- 01 अगस्त से प्रदेशभर के हजारों जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव ने बताया कि आज, शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता विजय कुमार झा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सह उप-मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ टीएस सिंहदेव को ज्ञापन सौंपते हुए जूनियर डॉक्टरों की मांगे पूरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। जिससे प्रदेश की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


उत्तम जायसवाल ने कहा कि बीते 6 वर्षों में एक बार भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई। जनवरी में भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को ज्ञापन सौंपा था। शासन की तरफ से जूनियर डॉक्टरों की मांगे पूरी करने का आश्वासन मिला था। आज, 6 महीने बीत जाने के बाद भी उनकी मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे में आज फिर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। इसलिए सरकार को समय रहते हुए इनकी मांगों और अपने वादे को ध्यान में रखते हुए जूनियर डॉक्टरों से बात करना चाहिए।


विजय झा ने कहा कि पिछले पांच दिनों से जूनियर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर अस्पतालों में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सरकार के पास अभी तीन दिन का समय है। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन को चाहिए बिना देरी किए जूनियर डॉक्टरों से बात करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करना चाहिए। अन्यथा प्रदेशभर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने अंतिम में कहा "आम आदमी पार्टी जूनियर डॉक्टर्स की मांगों का समर्थन करती है"।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html