google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लोकसभा में भाजपा सांसद के बर्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा...

Sep 23, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा के सांसद दानिश अली के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भाजपा को आलोचना का सामना करना पड़ रह है। कांग्रेस से लेकर टीएमसी और आप ने इस बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भाजापा सांसद के लिए राजनाथ सिंह को खेद जताना पड़ा है। विपक्ष की तरफ से लोकसभा स्पीकर से रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है।

प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब रमेश बिधूड़ी अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे तो दिल्ली से भाजपा के दूसरे सांसद हर्षवर्धन जोर-जोर से हंस रहे हैं। दरअसल, चंद्रयान -3 की सफलता पर रमेश बिधूड़ी बोल रहे थे। इसी बीच बसपा सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की। जिसके बाद भड़के भाजपा सांसद ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि लोगों ने मुझे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घसीटा जा रहा है।


दो सांसद सदन में एक-दूसरे के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहले ही दोनों पक्षों द्वारा ऐसी अनुचित भाषा के प्रयोग की निंदा कर चुके हैं। मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से पूछता हूं जो आज सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ लिख रहे हैं, क्या वे वास्तव में मानते हैं कि मैं कभी भी ऐसी अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल में भागीदार बन सकता था, जो किसी एक समुदाय की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाती है? मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। तीस वर्षों के सार्वजनिक जीवन में, मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लाखों मुस्लिम भाइयों और बहनों के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के सहयोगियों के साथ मिलकर काम किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html