बीच बाजार सरेआम चाकू तलवार लहराता एक युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक सनसनी खेज़ मामले की खबर सामने आई है, यहाँ एक व्यक्ति सरेआम बाजार में धारदार चाकू और तलवार लहराते हुए लोगों को धमका रहा था,

मिली जानकारी के अनुसार मामला महासमुंद के सरायपाली का है जहाँ एक व्यक्ति सरायपाली बाजार पारा में धारदार तलवार और चाकू लेकर घूम रहा था लोगों को डरा धमका रहा था, जिसकी सुचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस बताए गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया, पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम करण बेहरा, पिता श्याम बेहरा, उम्र 19 वर्ष साकिन - बाजारपारा, वार्ड नंबर 10, सरायपाली, थाना सरायपाली निवासी बताया, जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार, एक बटनदार स्टील का धारदार चाकू एवं एक स्टील का कमानीदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments