दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने पहुंचे युवक की गोली मरकर हत्या...जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मामूली बात पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई | यहां ढाबे पर खाने के बिल को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद ढाबे के व्यक्ति ने कस्टमर को गोली मार दी | सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | मामले की जांच की जा रही है |
जानकारी के अनुसार, यह मामला रनिया थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा नेशनल हाइवे पर स्थित उमरन ढाबे का है | यहां रनिया निवासी योगेश पारिक अपने चार दोस्तों के साथ रात करीब 1:40 बजे स्कॉर्पियो से खाना खाने पहुंचे थे | खाना खाने के बाद बिल देने योगेश कैश काउंटर पर पहुंचे तो काउंटर पर खड़े पुष्पेंद्र सिंह से बिल को लेकर कहासुनी होने लगी |
कहासुनी के बीच पुष्पेंद्र ने कैश काउंटर पर रखी गार्ड रामचंद्र की रायफल से योगेश को गोली मार दी | इससे योगेश की मौत हो गई | योगेश अपने साथी अजय राजावत, नीरज साहू, शिवम शर्मा व आसिम खा के साथ पहुंचे थे | इस घटना के बाद योगेश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |
जानकारी पर मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया | एसपी बीबीजीटी एस मूर्ति ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी | मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि योगेश नाम के व्यक्ति को होटल पर काम करने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने गार्ड की राइफल से गोली मार दी |
डॉक्टरों ने अस्पताल में योगेश को मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है | इसी के साथ लाइसेंसी राइफल मलिक को भी गिरफ्तार किया गया है | मामले की जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments