google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कार पर खड़े मास्क पहने युवक ने सड़क पर नोटों की बारिश.....

Oct 3, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान की राजधानी जयपुर की व्यस्त सड़क पर अज्ञात व्यक्ति ने जमकर नोट उड़ाए. भारतीय मुद्रा को लुटाने वाला शख्स मुखौटा लगाया हुआ था. वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई. नोट उड़ाने वाला शख्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज Money Heist से प्रभावित नजर आ रहा था. इसकी वजह थी कि उसने वेब सीरीज के किरदार की तरह ही रेड कलर का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था और चेहरे को मास्क से ढका हुआ था. वायरल हुए वीडियो में उस शख्स को कार के ऊपर से नोट फेंकते देखा जा सकता है. साथ ही राहगीरों को फेंके गए पैसों को इकट्ठा करते हुए भी देखे जा सकता है |


नोटों को समेटने में लगे रिक्शा, बाइक, कार सवार लोगों की वजह से सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी. हैरानी की बात यह रही कि कार पर चढ़कर शख्स नोट उड़ाता रहा और ट्रैफिक पुलिस को बेखबर रही. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम जयपुर स्थित जीटी सेंट्रल मॉल के पास हुई. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आई. जयपुर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर युवक का पता लगा लिया है. आरोपी को पुलिस ने शांति भंग करने की धारा के तहत गिरफ्तार किया है. वेब सीरीज के फैन आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह सब उसने सिर्फ मज़े के लिए किया था |


फिलहाल पुलिस थाने में आरोपी से आगे की पूछताछ भी जारी है. उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. भारतीय मुद्रा अपमान अधिनियम के तहत राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हो सकता है, सीआरपीसी की धारा के तहत आरोपी को तीन साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है, इसके अलावा जुर्माना भी भरना पड़ सकता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html