google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवक की हत्या कर लाश पेड़ पर टांग दी, 2 बाइक की टक्कर....

Nov 10, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर में बाइक से टक्कर के बाद एक युवक की हत्या कर लाश पेड़ से लटका दी गई। युवक ने पिता को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। वे और उसके घरवाले मौके पर पहुंचे तो युवक का कोई अता-पता नहीं चला।


अगली सुबह उसका शव नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोधारिया नदी के समीप गुरुवार सुबह पेड़ पर लटकता मिला। वारदात के विरोध में युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे को करीब दो घंटे तक जाम रखा।

मारे गए युवक का नाम उत्तम हांसदा है। उसकी उम्र 22 वर्ष थी। वह खरियोडीह ग्राम निवासी मुनू हांसदा का पुत्र था। उसने गुरुवार को फोन पर अपने पिता को बताया कि वह बाइक से नारायणपुर बाजार आया है। दूसरी बाइक से टक्कर के बाद लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं।

इसके बाद घर के लोग नारायणपुर बाजार पहुंचे, लेकिन वहां उत्तम नहीं मिला। अगली सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा है। कई घंटों के बाद उसकी पहचान उत्तम हांसदा के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।

सैकड़ों आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। करीब डेढ़ घंटे तक जाम के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी व उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। बीडीओ मुरली यादव व थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तो लोग शांत हुए। थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html