google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शादी से वापस लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या....

Dec 11, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धर्मपुर - मंडी जिला के धर्मपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह से वापस घर लौट रहे एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई, जबकि एन अन्य युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


रवि कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार और नरेंद्र कुमार गांव कलोगा से देर रात शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में आए दो युवकों ने रवि कुमार पर हमला कर दिया और चाकू से उसका गला काट दिया। चाकू के हमले से रवि कुमार वहीं गिर पड़ा। वहीं जब नरेंद्र ने रवि को उठाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गया। हमलावरों की पहचान गुड्डू राम और सुनील कुमार के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी धर्मपुर के रहने वाले हैं।


युवकों पर जानलेवा हमला करने के बाद गुड्डू और सुनील ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन अन्य युवकों ने उन्हें रोका और उन्हीं की कार में रवि को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी गुड्डू और सुनील अस्पताल से भाग गए। घायल युवक नरेंद्र ने मंडी पुलिस को दिए बयान में बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को गुड्डू राम और सुनील कुमार ने अंजाम दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html