google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डीजे बजाने वाले युवक को चाकू से गोदा, गाना बदलने से इनकार करने पर....

Jan 22, 2024
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली - समयपुर बादली इलाके में शादी समारोह के दौरान गाना बदलने से इंकार करने पर डीजे बजाने वाले युवक को चाकू से गोद दिया गया। पीड़ित की पहचान विशाल (18) के रूप में हुई है। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।


विशाल सपरिवार सिरसपुर इलाके में रहता है। वह समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे पुलिस को शिव वाटिका में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल विशाल को इलाज के लिए जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस लोकनायक अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि विशाल के पीठ में चाकू से गोदा गया है। उसका इलाज चल रहा है।


पूछताछ में विशाल ने बताया कि शिव वाटिका में एक शादी समारोह में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और गाना बदलने के लिए कहा। मना करने पर वह कहासुनी करने लगा। अचानक उसने हाथापाई करते हुए उसकी पीठ में चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह अभी घर से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html