google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नए साल पर घर से लापता हो गया था युवक.....

Jan 3, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के गांव जैनपुर के खेत में एक प्रवासी मजदूर ने रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मजदूर नए साल पर घर से लापता हो गया था। अगले दिन खेत में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। मृतक की पहचान मलाही टोला गोपालपुर जिला बेतिया बिहार निवासी दिलीप (20 साल) के रूप में हुई। फिलहाल दिलीप लाडवा के गांव बड़ाचपुर में रहता था। वह शराब पीने का आदी था। एक जनवरी को भी वह शराब पीकर अपने घर आया था।


नए साल पर दिन में ही शराब पीकर आने की बात पर उसके पिता ने उसे फटकार लगाई थी। उसके कुछ देर बाद वह घर से चला गया था। वह अगले दिन तक घर नहीं आया तो उसके पिता और भाई ने उसकी तलाश भी की। माधो मलाही ने बताया कि उसका बेटा दिलीप कुछ महीने पहले ही कुरुक्षेत्र के गांव ब्राहण में खेतों में काम करने आया हुआ था। अब वह उनके साथ रहकर गन्ने की छिलाई का काम कर रहा था। दिलीप कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html