सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही में नशीली टेबलेट के साथ एक युवक गिरफ्तार.... पढ़ें खबर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित सिंघोड़ा थाना पुलिस की एक बड़ी कार्यवाही में नशीली टेबलेट का एक बड़ा क्षेप पकड़ा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघोडा थाना प्रभारी उमेश कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त टीम के साथ दिनांक 31/08/2023 को नशीले पदार्थ अवैध शराब तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अवैध कार्यवाही के तहत एक युवक को पकड़ा गया जिसके पास से बिना किसी उपयुक्त दस्तावेज के लगभग 300 नग नशीली टेबलेट पाया गया, जिसमे आरोपी अभिषेक देवता, पिता अनंत देवता, उम्र 24 साल निवासी ग्राम मुरमुरी, थाना सिंघोडा, जिला महासमुंद के कब्जे से एक पिले रंग के थैले मे तीन पैकेट मे नोईट्रोसन आर 10 टेबलेट 15 पत्ता टोटल 300 नग नशीली टेबलेट जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा के निर्देशन मे सहायक उप निरीक्षक सनातन बेहरा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 342 प्रशांत सागर, आरक्षक 799 वीरेन्द्र बाघ, 517 रोहित सिदार, 830 यशवंत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments