सफर कर रही महिला के पेट में अचानक हुआ दर्द, रायगढ़ स्टेशन में बच्चे को दिया जन्म....

एक कहावत है की जन्म देने वाले भगवान होते हैं और उसकी रक्षा करने वाले भी भगवान होते हैं |जिसका चरितार्थ हावड़ा मुंबई मेल में देखने को मिला या फिर यु कहे की दुनिया में एक से एक बढ़कर चमत्कार होते हैं लेकिन ऐसी ही एक चमत्कार मुंबई हावड़ा में नजर आया है। यात्रियों को उनकी मंजिल तक ले जाने वाली ट्रेन में अक्सर हैरत अंगेज खबरें आती रहती हैं ऐसी ही एक खबर शुक्रवार रात को आई जब एक महिला ने ट्रेन के अंदर ही बच्चे को जन्म दिया। जहां रायगढ़ स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही डाक्टरो की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया है। किलकारी की गूंज निकलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों से लेकर रेलवे स्टाफ भावकु हो गए।
दरअसल 08 सितम्बर 2023 को मुख्य स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ को सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या- 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल के एस-1 कोच के सीट नं 17 में सीएसएमटी से हावड़ा तक की यात्रा कर रही महिला रेल यात्री हसीना खातून उम्र 24 साल दुर्गापुर मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जो गर्भावस्था में हैं। जिसे प्रसव पीड़ा हो रही है । उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments