google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

23 वर्षीय युवक को एक महिला ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग...

Jan 7, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली - वजीराबाद इलाके में एक 23 वर्षीय युवक को एक महिला ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि वजीराबाद इलाके में एक 23 वर्षीय युवक की महिला द्वारा कथित तौर पर आग लगाने के बाद मौत हो गई. इस घटना की जानकारी गुरुवार शाम करीब चार बजे मिली थी. टीम जब मौके पर पहुंची तो तब तक लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था |


जानकरी के मुताबिक, पुलिस ने बताया, लड़के ने अस्पताल में अपनी मौत से पहले दिए बयान में आरोप लगाया कि लड़की ने उसे अपने घर बुलाया और उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. घटना में नौमान 75 प्रतिशत झुलस गया और शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नौमान के रूप में हुई है. नौमान और  ओपन स्कूलिंग से बीएससी कर रही लड़की रिश्तेदार हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम संबंध का मामला सामने आया है और मृतक ने लड़की को शादी का प्रपोजल रखा था, लेकिन लड़की शादी से इनकार कर दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि नौमान ही प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर आया था और उसने खुद को आग लगा ली थी.


पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले की अभी भी जांच की जा रही है, क्योंकि शुरुआती जांच में नौमान के बयान में कुछ अलग-अलग बातें सामने आई हैं. नौमान एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था. हमने पहले IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को नौमान की मौत हो गई. अपराध स्थल की फोरेंसिक जांच की गई है और कपड़े और मोबाइल फोन सहित सबूत जब्त कर लिए गए हैं. अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. एकत्र किए गए सबूतों के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html