google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टाइगर क्षेत्र जंगल में बाघ के हमले में एक महिला की मौत...

Dec 4, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेतिया- बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकी टाइगर क्षेत्र जंगल में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। महिला बकरी चराने गई थी और बाघ ने हमला कर दिया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल के पास एक महिला मवेशी चराने गई थी। इस दौरान महिला पर एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मंडीहा निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि चिल्होरिया देवी (55 वर्ष ) रविवार के दिन पालतू मवेशी चराने गई थी। मवेशी वापस लौट आए, लेकिन महिला नहीं लौटी। कहा जा रहा कि धनराज उरांव के खेत के समीप झाड़ी में छिपे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का गर्दन दबाकर बाघ जंगल के तरफ भागने लगा। इसी दौरान मवेशी चरा रहे अन्य पशुपालकों ने इसे देखकर हो-हल्ला करना शुरू किया और चरवाहों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी।


गौनहा के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि वन विभाग, गौनाहा पुलिस, पिराडी एसएसबी के जवान घटना स्थल पर पहुंचकर शव की खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद जंगल से करीब एक किलोमीटर अंदर महिला का शव को रात्रि में बरामद किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html