google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक शातिर पकड़ाया, ट्रेनों में आप मोबाइल चार्जिंग करते है तो हो जाएं सावधान.....

Jan 22, 2024
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गुप्त निगरानी के दौरान एक युवक को यात्री सामान चोरी करने की नियत से टोह लेते पकड़ा, युवक के कब्जे से 11 नग मोबाइल जब्त किया गया, जिनकी कीमत 1,32,524 रुपए आंकी गई है. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया | रेलवे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी को समय करीबन 12 बजे रेलवे स्टेशन बिलासपुर में यात्री सामान की चोरी के अपराधियों के विरूद्ध चेकिंग व धरपकड़ के दौरान रेलवे सुरक्षा बल अगुशा बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, निरीक्षक भास्कर सोनी और रेसुब टॉस्क टीम -01 बिलासपुर प्रभारी सउनि अमरेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक एसके मिंज, समलेश यादव, पुरुषोत्तम भारद्वाज, नीरज कुमार एवं जीआरपी प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने युवक को चोरी के लिए टोल लेते पकड़ा |


युवक ने पूछताछ करने पर अपना नाम जमनीपाली, कोरबा निवासी दीपक साहू उर्फ अंकित पिता हेमंत साहू बताया, पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों की मोबाइल चोरी करता है. स्टेशन में वह मोबाइल चोरी करने और बेचने के लिए आया था, व्यक्ति के पास रखे पिट्ठू बैग को चेक करने पर उसमे विभिन्न कम्पनियों के 11 नग एंड्रॉइड स्मार्ट मोबाइल पाए, व्यक्ति से पूछने पर बताया कि वह ट्रेनों से चार्जिंग में लगे मोबाइलों को चोरी किया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html