नाग पंचमी में पकड़ा गया एक बेहद ही कीमती सांप........

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को नाग पंचमी के दिन करोड़ों रुपये का सैंड बोआ प्रजाति का सांप पकड़ा गया | रेड सेंड बोआ को दो मुंह सांप के नाम से भी जाना जाता है | यह काम पीपल फॉर एनिमल एनजीओ के सदस्यों ने किया है | दरअसल भोपाल के अलग-अलग इलाकों में कुछ सपरे इस दुर्लभ प्रजाती के सांप को लेकर घूम रहे थे | जैसे ही इसकी खबर पीपल फॉर एनिमल के सदस्यों को लगी | उन्होंने इन सपेरों को पकड़ा और सापों का रेस्क्यू किया | सपेरों के पास से कुल 19 सांपों को रेस्क्यू किया गया | वहीं, सांपों वन विभाग के हवाले कर दिया | पकड़े सांपों में कोबरा सहित अन्य प्रजातियों के सांप शामिल थे | इनके साथ ही एक सेंड बोआ प्रजाति का सांप एक सपेरे से बरामद किया गया | सेंड बोआ बहुत ही दुर्लभ सांप है | सेंड बोआ दो मुंह का सांप होता है | इसकी साइज और वजन के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ती जाती है | भारत में सेंड बोआ प्रजाति की कीमत करीब एक करोड़ आंकी जाती है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 3 से लेकर 25 करोड़ तक की होती है | इसका इस्तेमाल तंत्र विधाओं और शक्ति वर्धक दवाओं को बनाने में किया जाता है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments