यूपी के एक पुलिस वाले को स्टंट करना पड़ गया महंगा...हुआ सस्पेंड

यूपी के गोरखपुर के तारामंडल रोड पर लग्जरी बाइक पर स्टंट करते हुए सिपाही ने रील बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. रील सोशल मीडिया में वायरल हो गई. इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जांच कराई. मामले की जानकारी होने पर एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने शनिवार की रात सिपाही को निलंबित कर दिया
यूपी पुलिस के वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील बनाने व इंटरनेट मीडिया में वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। विभिन्न शहरों से वर्दीधारियों के रील बनाने का मामला सामने आता रहता है। कुछ ऐसा ही मामला गोरखपुर में भी सामने आया है। यहां शहर के कैंट थाने में तैनात सिपाही संदीप कुमार चौहान का रील इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
वर्दी में हेलमेट लगाकर केटीएम बाइक पर संदीप तारामंडल मंडल रोड पर स्टंट कर रहा है। बगल में खड़ा उसका सहयोगी मोबाइल से वीडियो बना रहा है। इस वीडियो में गाना जोड़ने के बाद संदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वाइरल होने लगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments