CNG सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, गैस लीकेज होने से मचा हड़कंप, वाहन जब्त.....

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में CNG गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। इस घटना में कुछ सिलेंडर के फूटने से गैस तेजी से लीक होने लगी थी। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
दरअसल, भोपाल के भदभदा चौराहे के पास सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट गया। सिलेंडर फटने से गैस निकलने लगी, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड सहित अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था। लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन जप्त कर जांच शुरू करदी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments