एक ट्रक लगभग 200 मीटर खाई में जा गिरा, चालक की मौके पर ही मौत....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
श्रीनगर - देवप्रयाग में श्रीनगर से हरिद्वार जा रहा एक ट्रक लगभग 200 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक जगजीत सिंह (37 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक सितारगंज से गल्ला गोदाम श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल का चावल लेकर आ रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।
टीम ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे का कारण घना कोहरा माना जा रहा है। देवप्रयाग के थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह घना कोहरा लग रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments