पुलिस अधिकारियों द्वारा शराब पीने/पिलाने वाले कुल 22 आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अपराधों पर नियंत्रण कर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चारपहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके तारतम्य में ऐसे लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।
इसी क्रम में रायपुर जिले के थाना माना कैम्प, धरसींवा, नेवरा, कबीर नगर, मोवा एवं सिविल लाईन थाना क्षेत्रों के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थान सहित चारपहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने/पिलाने वाले कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध संबंधित थानों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments