तीन मंजिला इमारत रेनोवेशन के दौरान भरभराकर गिरी, चारो तरफ मची चीख पुकार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत मंगलवार रात गिर गई, जिसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई, आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी. सूचना के तुरन्त बंद मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम पहुंच, फिलहाल मलबे से दो मजदूर को बचाया गया, फिलहाल रेक्यू ऑपरेशन जारी है, जानकारी के मुताबिक इमारत में रेनोवेशन का काम कराया जा रहा था, इसी बीच इमारत गिर गई, जिससे इमारत में रेनोवेशन का काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गये |
वहीं हादसे के बाद सतना के विधायक (विधानसभा सदस्य) सिद्धार्थ कुशवाह भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे. पत्रकारों से बातचती में कहा कि दो मजदूरों को बचा लिया गया, बाकि मलबे में कितने लोग फंसे हैं, रेक्यू ऑपरेशन जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments