स्लेटपोश मकान में अचानक लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
करसोग- करसोग के सनारली में दो मंजिला स्लेटपोश मकान अचानक भड़की आग से जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, सूचना मिलने बाद राजस्व विभाग के फील्ड अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान की तैयार करने के बाद प्रशासन को भेज दी है। ये मकान 4 भाइयों चंद्र सिंह, केशव, केसर सिंह व देवेंद्र सिंह पुत्र खीमा राम का बताया जा रहा है। इस मकान में 4 कमरे थे। उक्त घटना बीते सोमवार की रात पेश आई है।
प्रभावितों ने आग लगने की सूचना सबसे पहले स्थानीय पंचायत प्रधान देवेंद्र कुमार को दी। प्रधान ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
लेकिन उसके प्रयासों के बावजूद भी मकान को बचाया नहीं जा सका। हालांकि स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के प्रयासों से साथ लगते मकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मकान की धरातल मंजिल में रसोईघर था और यहीं से सबसे पहले आग की लपटें उठी थीं। जिस समय मकान में आग लगी उस समय चंद्र कुमार का बेटा घर पर मौजूद था।
स्थानीय पंचायत प्रधान देवेंद्र कुमार ने प्रशासन से प्रभावितों की हरसंभव सहायता करने का आग्रह किया। वहीं एसडीएम नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 10 हजार की राहत राशि जारी की गई है। नियमावली के मुताबिक नुक्सान की भरपाई के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments