पैदल चल रहे युवकों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत एक घायल...

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे दो युवकों को ठोकर मार दी, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भानपुरी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे मेकाज (मेडिकल कॉलेज जगदलपुर) भेज दिया गया है।

कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार की सुबह घोड़ागांव के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 2 युवकों के घायल होने की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची, जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल था। घायलों के बारे में जानकारी मिली कि मृतक सुशांत ठाकुर, गीदम निवासी के साथ फयाद (24 वर्ष) निवासी कर्नाटक जो कि भानपुरी में गोठान में काम करने के बाद नाश्ता करने के लिए पैदल ही निकले थे कि अचानक एक वाहन ने ठोकर मार दी जिससे सुशांत ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दिया गया है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments