तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता गंभीर रूप से घायल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सिंघोड़ा:- कुर्मीपाली बाजार से खरीदारी कर अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी, हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे पिता के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पीड़ित की शिकायत पर सिंघोड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देवानपाली (थाना सिंघोड़ा) निवासी सुब्रत बाघ (27 वर्ष), पिता विपिन बाघ, 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:00 बजे अपने पिता के साथ अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 JQ 2808) पर सवार होकर कुर्मीपाली बाजार गए थे | जहाँ शाम को वापस लौटते समय सुब्रत बाइक चला रहा था और उसके पिता विपिन बाघ पीछे बैठे थे |
इसी दौरान जैसे ही दोनों देवानपाली गांव के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचे, तभी सिंघोड़ा की दिशा से आ रहे एक ट्रक (क्रमांक CG 22 X 8984) के अज्ञात चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल के पीछे बैठे विपिन बाघ के दाहिने पैर में जोरदार ठोकर मार दी तथा दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया | हादसे में गंभीर रूप से घायल विपिन बाघ को परिजनों द्वारा तुरंत रायपुर स्थित अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है, इसके बाद पीड़ित सुब्रत बाघ ने 13 सितंबर 2026 को थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया | मामले में सिंघोड़ा थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक CG 22 X 8984 के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है |





.jpg)







Comments