google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत...

Dec 16, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार- तेज रफ्तार का कहर बिहार के आरा में एक बार फिर देखने को मिला है. जहां फोरलेन पर तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को कुचल दिया. इस हादसे में तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव के पास एनएच 922 फोरलेन पर हुई |


मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी जीतन पासवान के पुत्र कुंदन कुमार (22), जगपत पासवान के पुत्र शिव लगन पासवान (21) और भरत के पुत्र धनजीत कुमार (20) शामिल हैं. पासवान. तीनों मृतक चचेरे भाई थे। तीनों एक साथ घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से पटना जिले के शाहपुर थाने गए थे और काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये और तीनों चचेरे भाइयों की मौत हो गयी |


इधर, सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और सभी रोने लगे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. फिर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गयी |


मृतक के परिजनों के अनुसार, तीनों युवक एक साथ बाइक से पटना के दानापुर के शाहपुर थाने में पकड़ी गयी ऑटो को छुड़ाने के लिए घर से निकले थे. वहां ऑटो छुड़ाने की बात करने के बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव आरा अलीपुर लौट रहे थे. तभी कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी और तीनों को बुरी तरह कुचल दिया. इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई |


मृतक के परिजनों ने बताया कि हमें फोन पर पुलिस ने हादसे की जानकारी दी. यहां आते ही देखा कि तीनों मृत पड़े थे। बहरहाल इस भीषण सड़क हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. साथ ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html