तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तराखंड के देहरादून-ऋषिकेश हाईवे से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमते हुए जा रहे एक युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसे युवक कई फीट ऊपर हवा में उछला और गिर गया। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की ये तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments