मां के गोद में जाता नन्हा शिशु बना कांवर यात्रा का साक्षी...........

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर । बीरगांव के बुधवारी बाजार से निकली विशाल मनोकामना कांवर यात्रा में माता संग गोद में शिशु भी इस यात्रा का साक्षी बन गया। भक्ति के सागर में डूबे इस यात्रा में एक मां अपने बच्चे को गोद में लिए चेहरे पर अपार खुशी के साथ नंगे पांव 15 किलोमीटर की यात्रा में जा रही है।
उन्हे देख एकबारगी ऐसा लगा जैसे मां पार्वती अपने नन्हे गणेश को लिए शिव दरबार जा रही है।

मनोकामना कांवर यात्रा विशेष*
अपंगता पर भारी पड़ा शिवभक्ति
-दिव्यांगजन महिला बम को देखने उमड़ी भीड़....
बीरगांव के बुधवारी बाजार से निकली विशाल मनोकामना कांवर यात्रा में कौतूहल का विषय तब बन गया जब एक पैर से विकलांग बुजुर्ग महिला बम इस यात्रा में पूरे जोश में 15 किलोमीटर की दूरी को चीरते हुए अथक चली जा रही है। यह दृश्य देख राहगीर भी बोल बम का नारा लगाने से स्वयं को नही रोक पाएं।

मनोकामना कांवर यात्रा विशेष*
किशोर बालक-बालिकाओं के चेहरे की खुशी और बोल बम के नारों ने भरा भक्ति भाव
रायपुर। महादेव घाट तक जाने वाली विशाल मनोकामना कांवर यात्रा में हजारों की संख्या में किशोर बालक बालिकाओं का दबदबा अधिक देखा गया। लाखों की संख्या में शामिल कांवर यात्रियों में करीब 20 हजार से भी अधिक बालक बालिकाओं की संख्या देखी गई। वे लगभग दौड़ते हुए यात्रा तय कर रहे हैं। चेहरे पर अपार खुशी की झलक और बुलंद आवाज में बोल बम के नारा ने पूरे रायपुर शहर को भक्ति भाव में डूबा दिया।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments