google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिले के आश्रम और छत्रावास अधीक्षक अधीक्षिकाओं की समीक्षा बैठक आयोजित...

Dec 16, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नारायणपुर - सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा विगत 11 दिसंबर को नारायणपुर विकासखंड और 14 दिसंबर को ओरछा विकास खंड के छत्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया था। बैठक में उपस्थित छात्रावास, आश्रम अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं को, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे के द्वारा निर्देशित किया गया कि बच्चों को ठण्ड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, जूता, मोजा एवं गर्म पौष्टिक भोजन दें। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में निवासरत छात्र छात्राओं का किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य खराब हो तो पास के स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल उपचार कराएं एवं स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के स्थिति में जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाये जाने तथा विभाग के उच्च अधिकारी को तत्काल अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। दवाई की वैधता तिथि देखकर अपने उपस्थिति में ही छात्र छात्राओं को दवाईयों का सेवन कराएं। अधीक्षकों को छात्रावास आश्रमों में निवास कर संस्था में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को कन्या छात्रावास आश्रमों में तैनात कर बारी बारी से आगन्तुक पंजी के साथ मुख्य द्वार में तैनात करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संस्था में कोई भी अनाधीकृत व्यक्ति को प्रवेश न कराने तथा संस्था में आने जाने वालों का नाम, पता, मोबाईल नंबर, समय के साथ आगन्तुक पंजी में अंकित करने कहा। अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं को खाद्य सामग्री का वैधता तिथि एवं गुणवत्ता देखकर ही क्रय एवं उपयोग करने को कहा गया। छात्र छात्राओं के सर्वाणगिन विकास हेतु सांस्कृतिक, शारीरिक एवं साहित्य विधाओं का आयोजन हेतु समय सारणी तैयार कर प्रवेश द्वार के पास एवं प्रत्येक कमरे में चस्पा कर अधीक्षक स्वंय के उपस्थिति में क्रियान्वयन करें। उक्त गतिविधियों का फोटो ग्राफ छात्रावास आश्रम ग्रुप में प्रति सप्ताह साजा करें। सभी छात्रावास आश्रमों में किचन गार्डन तैयार कर साग- सब्जी, फलदार वृक्ष लगाने को कहा गया।


अधीक्षक अधीक्षिका अपने संस्था के शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता में सुधार हेतु संस्था में निवास कर छात्र छात्राओं को अध्ययन कराएं और सप्ताहिक परीक्षा आयोजित कर उत्तर पुस्तिका को छात्रावास आश्रम ग्रुप में साजा करें। संस्था में कुछ समस्या हो तो विभागीय कर्मचारी अधिकारी के माध्यम से ही अधीक्षक स्वंय हल करने प्रयास करें। अन्य किसी भी माध्यम से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो इसके लिए अधीक्षक अधीक्षिकाओं के उदासीनता मानते हुए कार्यवाही की जावेगी। मंडल संयोजक प्रति सप्ताह अपने विकासखंड के छात्रावास आश्रमों का निरीक्षण कर साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता, छात्र छात्राओं की ड्रेस की सफाई, विद्युत, जल शौचालय आदि का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।


बैठक में जिन अधीक्षकों के द्वारा मांग, मरम्मत समस्या आदि का प्रस्ताव नहीं दिये है, वे तत्काल मंडल संयोजको समस्याओं को अवगत कराते हुए भवन पत्र प्रस्तुत करें ताकि समस्याओं तत्काल निराकरण किया जा सके। शिष्यवृत्ति हर माह समय पर प्रस्तुत करने हेतु अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। अधीक्षक अधीक्षिका सभी बिंदुओं पर पालन प्रतिवेदन 21 दिसंबर तक प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html