google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्घटनाओं को रोकने मवेशियों के गले मे बांधा गया रेडियम युक्त पट्टी....

Jul 29, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा:- द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायन्स क्लब्स डि. 3233सी अंतर्गत लायंस क्लब कटघोरा छुरी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि बरसात के अवसर पर मवेशियों के रोड में बैठने की वजह से आये दिन हो रही दुर्घटना को देखते हुए क्लब द्वारा पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी के आतिथ्य मे 2 चरणों में 25 एव 27 जुलाई को कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के तहसील चौक से शहीद वीरनारायण चौक होते हुए पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम तानाखार लगभग 6 किलोमीटर तक क्लब के सदस्यो द्वारा रोड पर बैठे 157 से भी ज्यादा मवेशियों के गले मे रेडियम युक्त पट्टी बांधी गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि निश्चित ही मवेशियों के रोड पर बैठने से आने-जाने वाले वाहन चालकों को जिस प्रकार से असुविधा होती है व कई बार तो ठीक से सही समय पर मवेशियों के बैठे होने के कारण वाहन चालकों को मवेशी दिख नही पाते हैं। जिसके फलस्वरूप दुर्घटना हो जाती है। निश्चित ही क्लब के द्वारा मवेशियों के गले मे जो रेडियम पट्टी बांधने की मुहिम चलाई गई है, वह सराहनीय है। निश्चित ही इससे कुछ हदों तक होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। क्लब के संरक्षक एवं डिस्ट्रिक्ट पीआरओ अजय धनोंदिया ने बताया कि अक्सर बरसात के समय रोड के अगल-बगल की जमीन गीली हो जाती है, जिससे मवेशी रोड पर आकर बैठ जाते हैं, जिसकी वजह से रात के समय आने जाने वाले वाहनों को अक्सर धोखा हो जाता है। परिणाम स्वरूप बड़ी दुर्घटना हो जाती है। इन्ही सब कारणों को देखते हुए 2 चरणों में क्लब की ओर से मवेशियों के गले मे रेडियम उक्त पट्टी बांधने की मुहिम चलाई गई।


इस अवसर पर नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ अजय धनोंदिया, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, नरेंद्र अग्रवाल, अतुल मित्तल, संरक्षक नरेंद्र मित्तल, एल.सी.आई. एफ कोआर्डिनेटर विकेश अग्रवाल,प्रचार प्रमुख आशीष अग्रवाल,डायबिटीज चेयरपर्सन राकेश शर्मा, इखलाक शेख, सहित नगरवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html