google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा समृद्ध समाज का निर्माण...

Dec 29, 2023
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

26 दिसंबर रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को संतोषी नगर,आदर्श नगर, राजेंद्र नगर में सतनामी समाज द्वारा आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के बताएं रास्ते पर चलने तथा उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही इस दौरान उन्होंने सतनामी समाज को बड़ी सौगात दी। आदर्श नगर में विभिन्न सामाजिक भवनों के लिए 5-5 लाख रुपए देने, राजेंद्र नगर में सतनाम भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और संतोषी नगर में सतनाम भवन में बिजली पानी की व्यवस्था कराने, रंगमंच के निर्माण को पूरा करने, जैतखाम के चारों तरफ लोहे की जाली लगवाने की घोषणा की।

अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने और प्रधानमंत्री मोदी की ताकत को बढ़ाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, बाबा घासीदास ने "मनखे-मनखे एक समान" का उपदेश दिया था जिसका अर्थ है हम सभी चाहे किसी भी धर्म, जाति या क्षेत्र से आते हो हम सभी के खून का रंग लाल है इसलिए सभी को एक साथ मिलकर प्रेम से रहना चाहिए। सभी को मांस-मदिरा और दूसरी विसंगतियों से दूर रहना चाहिए। सभी महिलाओं, बहू-बेटियों का सम्मान और इज्जत करनी चाहिए।

बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही अपने जीवन में शांति और खुशहाली ला सकते हैं।

उन्होंने पहले की भाजपा शासन के दौरान कराए गए कार्यों की भी याद दिलाई। कहा कि, पहले के भाजपा शासन में प्रदेश स्तर पर पंथी नाचा प्रतियोगिता होती थी जिसमे एक लाख रुपए प्रथम पुरुस्कार में दिए जाते थे। लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में सब बंद हो गया। गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखंभ का निर्माण पहले के भाजपा शासन में कराया गया था जो यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे भी समाज और गरीबों की मदद करते रहने का आश्वासन दिया और कहा कि गरीबों को आगे बढ़ना ही हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि यह बाबा की कृपा है जिससे आप लोगों की सेवा करने की क्षमता और ताकत मिलती है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जो भी काम रुक गए थे उन्हें भी जल्द ही शुरू किया जाएगा साथ ही मोदी की गारंटी के तहत गरीब महिलाओं को ₹12000 सालाना, जमीन का पट्टा और पक्का मकान, उज्जवला योजना के तहत ₹500 में गैस सिलेंडर आदि जो भी वादे किए है उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।

गुरु घासीदास ने सभी मनुष्यों को समान बताया। अपने उपदेशों में बाबा ने कहा था कि सभी को एक-दूसरे का सम्मान और मदद करनी चाहिए। सत्य बोलना चाहिए, सत्य बोलना ईश्वर की आज्ञा है। झूठ बोलने से मनुष्य का पतन होता है। अहिंसा ही सत्य का मार्ग है। हिंसा से केवल दुख और पीड़ा ही फैलती है। जो दूसरों की मदद करता है, उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html