google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तंत्रमंत्र और झांड़फूंक के फेर में पड़कर गर्भवती महिला की जान गई......

Aug 17, 2023
1 min read


























































मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा में झाड़-फूंक के चलते एक 20 साल की गर्भवती महिला की मौत हो गई | ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने पर इलाज की जगह तांत्रिक से झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र कराया | इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई | अचेत अवस्था में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया | भूत-प्रेत का साया मानकर तांत्रिक से झाड़-फूंक कराने के कारण गर्भवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

दरअसल महोबा में तबीयत बिगड़ने पर इलाज न करने के स्थान में तांत्रिक से झांड़फूंक एक विवाहिता के लिए मौत का कारण बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला शेखूनगर इलाके का निवासी जीतेंद्र अपनी 20 वर्षीय पत्नी पूजा के साथ रहकर मुंबई में मजदूरी का काम करता था। गर्भवती होने के बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए ले आया। जहां ससुराली जन और गांव के लोगों ने भूत प्रेत का साया मानकर पीड़िता का अस्पताल में इलाज न करा कर तांत्रिक से झाड़-फूंक कराई। पति और परिवार के लोग तंत्र मंत्र और झांड़फूंक के फेर में पड़ गए जिसके परिणाम में विवाहिता की मौत हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html