google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मणिपुर मे पिछले 4 दिनों के अंदर दुसरी बार मिला हथियारो का ढेर....

Sep 21, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

मणिपुर में कुकी और मैतैई समुदायों का विवाद जारी है. इस बीच असम राइफल्स ने मणिपुर के थौबल जिले के हाओखोंग की तलहटी से हैंड ग्रेनेड और कार्बाइन सहित ऐसे हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल जंग के समय किया जाता है. तलहटी से एक 9 मिमी कार्बाइन मशीन गन, एक सिंगल बैरल राइफल, तीन हैंड ग्रेनेड और कई दूसरे हथियार मिले हैं |


यह सर्च ऑपरेशन एसओजी के सहयोग से 19 सितंबर को चलाया गया. इसके अगले ही दिन एसओजी ने ऑपरेशन का खुलासा कर दिया. एसओजी की तरफ से बताया गया कि असम राइफल्स ने वॉर लाइक स्टोर्स की उपस्थिति की सूचना मिलने पर खुफिया जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई की. इसके लिए बकायदा असम राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की एक संयुक्त टीम बनाई गई. सूचना के आधार पर थौबल के सामान्य क्षेत्र हाओखोंग में यह तलाशी अभियान चलाया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html