google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, पलभर में हर तरफ मच गई चीख-पुकार, 4 मौत...

Nov 10, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर में सवारियों से भरी एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना उस समय घटी जब चैनपुर साप्ताहिक हाट से यात्रियों को लेकर टाटा मैजिक गाड़ी चिड़िया पाट की ओर जा रही थी, तभी वाहन चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


इस हादसे में एक छह माह के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद मजदूर संघ ने हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मजदूर यूनियन के नेता जुम्मन खान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को बेहतर इलाज देने का आग्रह किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html