google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विद्युत तार की चोरी करने वाले एक व्यक्ति को लगा जोरदार करंट, चोर तड़पता रहा सुबह तक.....

Sep 16, 2023
2 min read













































ब्रेकिंग ADN न्यूज:-

प्रदेश के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां बीती रात एक व्यक्ति विद्युत तार की चोरी करने के लिए खम्भे पर चढ़ा था, जिसे करंट का तेज झटका लगा, और वह बुरी तरह घायल हो गया। वही आज सुबह स्थानीय लोगों को तड़पने सीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के द्वारा घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर इलाके का है। यहां कुछ लोग रात के वक्त चोरी करने पहुंचे थे और इस दौरान करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर पड़ा और इलाके की बिजली गुल हो गई। बाद में विद्युत कर्मियों ने सुधार किया। यह बात सामने आई है कि इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले दो अलग-अलग लाइन में से एक लाइन को कालांतर में बंद कर दिया गया है जो जूनियर क्लब से प्लांट की ओर जाती थी। इस बंद लाइन से टुकड़ों- टुकड़ों में तार की चोरी जारी थी। संभवत: चोरों ने जिस लाइन पर चढ़कर तार काटने का प्रयास किया उसके बारे में उन्हें यह धोखा रहा कि उक्त लाइन भी बंद है और बंद लाइन के धोखे में चालू लाइन पर चढ़कर तार काटने के दौरान करंट का झटका लग गया। उक्त खंबे से विद्युत प्रवाहित तार विभागीय अस्पताल से शॉपिंग सेंटर की ओर गुजरी है और इसी चालू लाइन पर चढ़कर तार काटने की कोशिश की गई थी।

करंट का तेज झटका लगता ही पानी भरे गड्ढे में गिरे अपने साथी को बचाने की बजाय उसके अन्य सहयोगी मौके पर हेक्सा ब्लेड, अपनी चप्पल और कटे हुए तार को छोड़कर भाग निकले। फिलहाल पीड़ित का बयान लेने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html